सागर का किनारा बडे असंमजस में था. वो रोज सोचता था कि ये लहर बहन ऐसा क्युं करती है? पर शिष्टाचार वश चुप रह जाता था.
आज उससे रहा नही गया और लहर के आते ही पूछ बैठा – बहन, मुझे एक बात समझ नही आती की तुम आती हो और तुरंत लौट जाती हो? आखिर बात क्या है? जो तुम हमेशा इतनी हडबडी मे रहती हो? अरे अब आई हो भाई के पास..तो दो घडी बैठो..कुछ अपनी सुनाओ..कुछ मेरी सुनो.
लहर बोली – भैया आप बात तो सही कह रहे हो. पर अगर मैं ठहर गई तो मेरा जीवन ही समाप्त हो जायेगा. इसलिये यह जरुरी है कि आने जाने का क्रम सुचारु रुप से चलता रहे. गति ही मेरा जीवन है और जिस पल ठहर गई..उसी पल मेरी मृत्यु है.
लहर आगे बोलने लगी – भैया आप देखो ना, जब तक पानी अपनी धारा मे बहता रहता है उसको स्वच्छ नीर के नाम से बुलाया जाता है. और जहां उसका बहना बंद हुआ कि वो बदबू मारने लग जाता है.
इस सागर तट और लहर की बातचीत से यही लगता है कि जीवन प्रवाहमान होना चाहिये. इस संसार मे ग्रह नक्षत्र नदियां सभी कुछ तो प्रवाहमान है. जहां इनकी गति रुकी की सब कुछ खत्म.
हमारे जीवन मे भी दुख सुख के रोडे आते ही रहते हैं पर इनसे घबराये बिना हमको जीवन पथ पर अबाध गति से आगे बढते रहना चाहिये.
मग्गा बाबा का प्रणाम.
सागर तट की लहर से बातचीत
Wednesday, 27 May 2009 at Wednesday, May 27, 2009 Posted by मग्गा बाबा
Labels: lahar-kinara, किनारा, लहर 6 comments Links to this post
सोने और जागने में कुछ फ़र्क नही…
Thursday, 14 May 2009 at Thursday, May 14, 2009 Posted by मग्गा बाबा
जीवन हमेशा से ऐसा ही रहा है ! अगर हम ये सोचे कि पिछले युग मे ऐसा था और अब ऐसा है ! नही सब कुछ वैसा का वैसा ही है ! भक्त पहले भी ऐसा ही था और आज भी वैसा ही है !
क्या फ़र्क है ? सिर्फ़ समझ का !
असल मे भक्त को ये पता ही नही रहता कि कब उसकी जवानी आई ? कब चली गई ? कब बुढापा आया ? कब चला गया ?
कब जिन्दगी आई ? कब मौत आई ? कुछ पता ही नही चलता ! उसके अन्दर तो एक ही धुन रहती है ! एक इकतारा बजता ही रहता है उस परम प्यारे प्रभु के प्रेम का ! जीवन से मिले तो जीवन, मौत से मिले तो मौत , सुख से मिले तो सुख, दुख से मिले तो दुख !
उसका अपना तो कोई चुनाव ही नही रह जाता ! रोम रोम से राम ! उसका अपना कुछ भी नही है ! मान बडाई से कुछ ज्यादा लेना देना नही रहा ! लोक लाज भी गई !
राज रानी मीरा , नाचने लगी सडकों पर ! मेवाड की महारानी , कभी घुन्घट से बाहर भी ना झान्का होगा ! पर अब चिन्ता नही रही ! रख दिया सर उसके चरणों मे ! चिन्ता करे तो वो करे ! गुरु मिल्या रैदास जी ! उड़ गई नींद ! भक्त को नींद भी कहां ?
मैने एक वाकया पढा था स्वामी राम तीर्थ जी के बारे मे ! और वो यहां प्रासन्गिक होगा ! ये किस्सा है स्वामी जी के अमेरिका से वापस लौटने के बाद का ! सरदार पुरण सिंह जी उनके बडे भक्त थे ! सो कुछ दिन वो हिमालय मे स्वामी जी के साथ जाकर रहे !
दूर जंगल मे, बिल्कुल सुन्सान मे है ये बंगला ! रात को कोई आता जाता भी नही ! कमरे मे दोनो ही सोये हुये हैं ! आज से पहले की रात तक तो सरदार साहब स्वामी जी से पहले ही निद्रा के आगोश
मे चले जाते थे ! पर आज किसी कारण उनको नींद नही आ रही थी ! वो जग ही रहे थे !
कमरे मे उन दोनो के अलावा कोई नही है ! सरदार जी को राम राम की राम धुन सुनाई पडने लगी ! उनको कुछ समझ नही आया ! वो उठ कर बाहर गये औए बरामदे मे चक्कर लगा कर आये ! बाहर आवाजें कुछ कम हो गई !
फ़िर वापस कमरे मे लौट कर आये तो आवाजें फ़िर तेज हो गई ! उनको थोडा आश्चर्य हुवा ! फ़िर स्वामी रामतीर्थ जी के पास जाकर देखा तो आवाजें और तेज होती गई ! बिल्कुल नजदीक गये तो स्वामीजी
गहरी नींद मे सोये पडे हैं ! फ़िर ये आवाजें कहां से आ रही हैं ?
उन्होने सर, पांव, हाथ सबके पास नजदीक से सुना तो स्वामी जी के रोम रोम से राम नाम की आवाज आ रही थी ! नींद मे भी उनका रौआं रौआं राम नाम का जाप कर रहा था !
और आप चकित मत होना ! ये वैसे ही होता है जैसे २४ घन्टे गालियां बकने वाला नींद मे भी गालियां ही देता रहता है ! ऐसे ही २४ घंटे प्रभु स्मरण करने वाला व्यक्ती नींद मे भी राम का सुमरण ही करेगा !
अपने कार्य को करते हुये जिसने अपने को अलग कर लिया वो इस जगत मे रह कर भी इस जगत मे ना रहा ! उसके लिये जीना और मरना कोई क्रिया नही रही ! वो तो बस है। इस सन्सार मे है भी और नही भी है !
मग्गा बाबा का प्रणाम !
Archives
-
►
2008
(56)
-
►
November
(9)
- धर्म का मर्म समझा सिर्फ़ द्रौपदी ने
- अश्वथामा ने द्रौपदी के पांचो पुत्रो के सर काटे
- राज्य प्राप्ति के लिए गांधारी और कुंती द्वारा शिव-...
- मैंने लंका नही जलाई : पवनपुत्र
- हनुमान जी ने बताया अपनी शिक्षा दीक्षा के बारे में...
- अपने बारे में हनुमान जी ने बताई कुछ गूढ़ बातें
- सपना सच है या झूँठ : अष्टावक्र की दृष्टी
- कवच कुंडल दान के बाद कर्ण दुर्योधन संवाद
- देवराज इन्द्र ने छलपूर्वक कर्ण से कवच कुंडल लिए !
-
►
October
(10)
- बापू की चुहलबाजी और टेगोर का जवाब !
- क्या ईश्वर चिंतन करते समय सिगरेट पी जा सकती है ?
- चार सवाल और उनके जवाब
- श्री कृष्ण ने छलपूर्वक बर्बरीक से शीश का दान लिया ...
- बर्बरीक ने दिखाया श्री कृष्ण को चमत्कार
- बर्बरीक : महाभारत युद्ध के निर्णायक !
- क्या फकीर को राजमहल का सुख उठाना शोभा देता है ? भ...
- क्या फकीर को राजमहल का सुख उठाना शोभा देता है ?
- तुझमे और मुझमे क्या फर्क ?
- सबकी समझ अपनी अपनी होती है : गौतम बुद्ध
-
►
September
(10)
- स्वीकार
- मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है : सिद्धार्थ
- दिवंगत प्रिय जन और हम
- गौतम बुद्ध एवं यशोधरा का मिलन
- राजा शुद्धोधन की पुत्र गौतम बुद्ध से मुलाक़ात
- गोरखनाथजी वो पानी मुलतान गया !
- कालातीत महायोगी गुरु गोरखनाथ
- गुरु मछिंदरनाथ वापस लौटे गोरख के साथ
- गुरु मछिंदर नाथ फंसे मोह माया में
- एक अचूक कायाकल्प विधि
-
►
November
(9)
Labels
- keshavchandra (1)
- lahar-kinara (1)
- अकबर (1)
- अखाडा (1)
- अद्वैत (1)
- अर्जुन (4)
- अश्वथामा (1)
- अष्टावक्र (1)
- आनंद (2)
- आनन्द (1)
- आफत (1)
- इन्द्र (1)
- इन्द्रलोक (1)
- ऋषी (1)
- एक-विधि (1)
- ऐरावत (1)
- कपडा (1)
- कबीर (2)
- कमाली (1)
- कर्ण (2)
- कवच-कुंडल (1)
- कवि (1)
- कारण (1)
- काली (1)
- किनारा (1)
- किष्किन्धा (1)
- कुंती (2)
- कुटिया (2)
- कैलाश (1)
- क्रोध (1)
- खाटू श्याम जी (1)
- खून (1)
- खोपडी (1)
- गज (1)
- गणेश (2)
- गदायुद्ध (1)
- गांधारी (2)
- गाय (1)
- गुरु (1)
- गूगल (1)
- गैलिलियो (1)
- गोरख (5)
- घटोत्कच (1)
- घुड़सवार (1)
- चीन (1)
- चुडैल (2)
- चूहा (1)
- चोर (2)
- जनक (3)
- जाम्बवंत (1)
- जुन्नैद (1)
- जोसुका (1)
- ज्ञान (1)
- ज्वालामुखी (1)
- तलवार (1)
- तानसेन (1)
- ताल (1)
- दरबार झूँठ (1)
- दशानन (2)
- दान (1)
- दासियाँ (2)
- दुर्योधन (3)
- देवदत (1)
- दोस्त (1)
- द्रौपदी (5)
- द्वैत (1)
- धनुर्धर (1)
- धर्म (1)
- धर्मग्रन्थ (1)
- धर्मराज (1)
- ध्यान (2)
- नदी (1)
- नर्तकी (1)
- नशा (1)
- नारद (2)
- नारदमुनी (1)
- निंदा (1)
- पत्नी (1)
- पाम्पई (1)
- पार्वती जी (1)
- पिंगला (1)
- पोटली (1)
- पोप (1)
- प्रबंधन (1)
- प्रार्थना (1)
- प्रीतम (1)
- प्रेत (1)
- प्रेमी (1)
- फकीर (2)
- फ़कीर (4)
- बर्बरीक (1)
- बसंतक (1)
- बहन (1)
- बह्राथारी (1)
- बादशाह (1)
- बाबा (1)
- बाली (1)
- बुद्ध (3)
- बेटी (1)
- बोकोजू (1)
- बोधिधर्म (1)
- ब्रह्मचारी (1)
- ब्रह्माजी (1)
- भगवान विष्णु (1)
- भांग (1)
- भिक्षु (1)
- भिक्षुक (1)
- भीम (3)
- भीस्म पितामह (1)
- भुत (2)
- भोलेनाथ (7)
- मदिरा (1)
- मस्ती (1)
- महल (1)
- महात्मा (1)
- महाबली (1)
- महाभारत (2)
- माँ (2)
- मां पार्वती जी (1)
- मानवमुनी (1)
- मित्र (1)
- मीरा (1)
- मेथीदाना (1)
- मोर (1)
- मौत (1)
- यक्षिणी (1)
- यशोधरा (1)
- यहूदी (1)
- युधिष्ठर (1)
- रथ (1)
- रस (1)
- राजकन्या (1)
- राजकुमार (1)
- राजमहल (1)
- राजा भोज (1)
- राम (1)
- रामकृष्ण (1)
- रावण (2)
- रावण. सुग्रीव (1)
- राहुल (1)
- रैदास (2)
- लंका (1)
- लंगोटी (1)
- लक्ष्मण (1)
- लक्ष्मी (1)
- लक्ष्मीजी (1)
- लघुता (1)
- लड़की (1)
- लड्डू (1)
- लहर (1)
- लोभ (1)
- वज्र (1)
- विष्णु (2)
- वेश्या (1)
- शक्ति (2)
- शनिदेव (1)
- शिव (1)
- शिष्य (1)
- शुद्धोधन (1)
- शेर (1)
- श्रद्धांजलि (1)
- श्री कृष्ण (1)
- श्रीकृष्ण (2)
- श्रीराम (1)
- संगीत (1)
- संघ (1)
- संत तिरुवल्लुवर (1)
- संन्यासी (2)
- संयमी (1)
- संसार (1)
- सत्य (1)
- सपना (1)
- समय (1)
- सम्राट वू (1)
- सरदार पूरण सिंघ (1)
- सांप (1)
- सिद्धार्थ (1)
- सुंदर (1)
- सुग्रीव (2)
- सूर्य (1)
- सूर्य देव (1)
- सेठ (2)
- सोना (1)
- स्पैम (1)
- स्वभाव (1)
- स्वर्ग (1)
- स्वामी ramtirth (1)
- स्वामी रामतीर्थ (1)
- हंस (1)
- हनुमान (2)
- हरिदास (1)
- हीरा (1)
- ५६ भोग (1)


