भरी खोपडी मे कुछ नही समा सकता.

झेन फ़कीर बोकोजू एक पहाड की तलहटी मे टुटे फ़ूटे से झौपडे में रहते थे. वहां तक पहुंचना बःई बडा दूभर था. पूरा पहाड चढ कर दूसरी तरफ़ की तलहटी मे उनका झौपडा था. एक बहुत पढे लिखे तथाकथित प्रोफ़ेसर महोदय को उनसे मिलने की अभिलाषा हुई तो गिरते पडते, हांफ़ते हुये हुये, पसीने मे तर बतर होकर बोकोजू के पास पहुंच गये.



और पहुंचते ही बोले - मुझे ईश्वर के बारे मे जानना है? ईश्वर आखिर है क्या?

बोकोजू बोले - जरूर. पर आप पसीने मे तर बतर होकर पहाड चढकर यहां तक आये हैं. आपको मैं थोडा पंखा झल देता हूं, पसीना थोडा सूख जाये...फ़िर मैं आपके लिये चाय नाश्ते का ईंतजाम करता हूं, आप थोडा तब तक सुस्ता लें. इत्मिनान से बाते होंगी....और बोकोजू उसको पंखा झलने लगे. बाद मे वो चाय बनाने लग गये.

वो बुद्दिजीवी प्रोफ़ेसर अचंभित हुआ कि बोकोजू जैसा परम संत उसके लिये चाय बना कर लायेगा? आश्चर्य घोर आश्चर्य...इतनी देर में बोकोजू हाथ मे कप प्लेट और चाय की केटली लिये हाजिर होगया.

बोकोजू ने कप प्लेट प्रोफ़ेसर के हाथ मे दी और केटली से चाय उसके कप मे डालने लगा. कप भरता गया..लेकिन बोकोजू चाय डालता ही रहा...फ़िर प्लेट भी भर गई.

फ़िर भी चाय का डाला जाना जारी रहा....जब प्रोफ़ेसर को लगा कि अगर अब चाय का डाला जाना बंद नही हुआ तो यह चाय अब उसके कपडे खराब कर देगी..और गर्मा गर्म चाय से वो जल भी सकता है. सो वो बोला - महाराज...आप यह क्या कर रहे हैं? आप बेहोश हैं या पागल? आपको दिखाई नही दे रहा है कि यह कप और प्लेट दोनों चाय से पूरी तरह लबालब भर चुके हैं..और इसमे अब एक भी बूंद चाय और नही समा सकती?

बोकोजू बोले - अरे वाह..तुम तो आदमी समझदार लाग्ते हो? मैं तो समझा था तुम निरे बुद्धिजीवी प्रोफ़ेसर ही हो..पर तुम्हारे अंदर तो थोडी अक्ल अब भी बाकी है. क्योंकि यह बात तुमको समझ आरही है कि इस प्याली मे और चाय नही डाली जा सकती क्योंकि यह लबालब भर चुकी है.

अब मैं तुमसे पूछता हूं कि आंखे जरा बंद करो और देखो की तुम्हारी खोपडी पूरी भरी हुई है या नही? अगर पूरी खोपडी भरी है तो उसमे कुछ और डाला नही जा सकता....तो अब जावो और अपनी खोपडी खाली करके आना..तब मैं इसमे कुछ डाल सकूंगा...या चाहो तो यहीं रुक जावो..मेरे पास खोपडी खाली करने के उपाय भी हैं...!

मग्गा बाबा का प्रणाम!

22 comments:

  ललित शर्मा

25 October 2009 11:41

जय मग्गा बाबा की-म्हारी तो खोपड़ी खाली ही सै बाबाजी जो चाहे गेर दयो थारी मरजी, या आश्रम की ही चौकिदारी दे दयो,बस चेल्लो बणा ल्यो,म्हारो भी बेड़ो पार हो जायगो

  प्रेमलता पांडे

25 October 2009 17:01

अति सुंदर दृष्टांट! अनुकरणीय!
आभार प्रस्तुत करने हेतु।

  महेन्द्र मिश्र

25 October 2009 17:51

खाली खोपडी कछु न सुहाय
जब चले तो खूब.......पुसाय
.हाहा हा

  अभिषेक ओझा

26 October 2009 15:32

अरे ये बात ब्लोगरों को समझाओ बाबा ! बड़ी जरुरत है.

  Apanatva

28 October 2009 18:17

आपके इस blog पर मै पहली वार ही आई हूँ बड़ा अच्छा लगा . जीवन दर्शन और वो भी द्रष्टान्त के साथ
" ये तो सोने मे सुहागा " वाली बात हो गई | आपकी भाषा मे घणो चोखो लाग्योजी .

  Apanatva

28 October 2009 18:17

This post has been removed by the author.
  Smart Indian - स्मार्ट इंडियन

6 November 2009 07:52

जय हो मग्गा बाबा की!

  Ratan Singh Shekhawat

14 November 2009 10:14

अनुकरणीय दृष्टान्त

  डॉ टी एस दराल

26 November 2009 21:06

अजी खोपड़ी तो खाली ही रहती है। भर जाए तो इंसान खुदा न हो जाए।
जय राम जी की।
द्रष्टान्त अच्छा है।

  Devendra

27 November 2009 12:52

sach hai..
Isvar ki prapti ke liye apana anarman shudh aur nirvichar hona chahiye....lekin aisa nahi ho pata ek par ke liye bhi ham nirvichar nahin ho pate

  Kulwant Happy

27 January 2010 09:06

बहुत शानदार और सकारात्मक लेख है। जैसे भरे हुए घड़े में और पानी नहीं आ सकता, वैसे ही भरे दिमाग में और कुछ ठूँस पाना मुश्किल है। आप इस ब्लॉग पर निरंतर बने रहें, मुझे अच्छा लगेगा। मुझे पहेलियाँ सहेलियाँ अच्छी कम लगती हैं, इसलिए कभी वहाँ पर नहीं आ सका।

  निर्मला कपिला

14 February 2010 21:19

जय हो मग्गा बाबा की। वैसे बाबाओं की जै मैं नही करती मगर आप असली बाबा हैम इस लिये जय बोल दी।----- हा हा हा

  Akanksha~आकांक्षा

17 February 2010 10:15

बहुत खूब...लाजवाब ..!!

  KK Yadava

25 February 2010 18:21

जय हो मग्गा बाबा की। ऐसे ही ज्ञान देते रहिये.
____________
शब्द सृजन की ओर पर पढ़ें- "लौट रही है ईस्ट इण्डिया कंपनी".

  अक्षिता (पाखी)

27 February 2010 14:29

Khopadi nahin Pichari bharne ka..
*********************
रंग-बिरंगी होली की बधाई.

  sangeeta swarup

28 February 2010 11:03

बहुत अच्छा दर्शन है.....

होली की राम राम

  Akanksha~आकांक्षा

8 March 2010 10:57

Majedar raha..lajwab !!


____________________

'शब्द-शिखर' पर पढ़ें 'अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस' पर आधारित पोस्ट. अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस के 100 साल पर बधाई.

  JHAROKHA

14 March 2010 07:10

ati sundar bhakt ko samjhane ka yah nayab tareeka pasand aaya.
poonam

  KK Yadava

16 March 2010 09:29

मग्गा बाबा का कमल. सभी को किया बेहाल...सब कन्फ्यूज हो गए..मजेदार.
____________
भारतीय नववर्ष विक्रमी सम्वत 2067 और चैत्री नवरात्रारंभ पर हार्दिक मंगलकामनाएं.

  Dinesh Rohilla

27 March 2010 09:49

bhut hi badiya.

Kisi ne kha hai ki jisko pata nhi hota usko batana aasan hota hai lekin, jisko pata ho usko smjhana bada hi muskil hota hai.

  Parul

16 July 2010 17:16

very nice sir :)

Followers